फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medicines Samples Failed: हिमाचल समेत देश भर में बुखार सहित 45 दवाओं के सैंपल फेल

Mon, 12 Sep 2022 09:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि संबंधित कंपनी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। बाजार से स्टॉक उठाने को कहा गया है। विभाग खुद भी इन कंपनियों में अपने स्तर पर सैंपल की जांच करेगा। 
विज्ञापन
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन की ओर से देश भर से लिए गए दवाओं के 45 सैंपल फेल हुए हैं। इनमें हिमाचल में बनीं 13 दवाओं के सैंपल भी फेल पाए गए हैं। देश भर से अगस्त में 1,330 दवाओं के सैंपल लिए थे, जिनमें से 1,285 ही पास हुए हैं। फेल हुए सैंपलों में मधुमेह, बुखार, अवसाद, इंफेक्शन, फंगल, एसीडिटी, पित्त की पत्थरी और गैस की दवाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इनमें तीन कंपनियों की बुखार की दवा पैरासिटामोल के सैंपल भी शामिल हैं। सोलन जिले की दो कंपनियों के दो-दो सैंपल फेल हुए हैं। प्रदेश में जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उसमें सिरमौर और सोलन जिले की कंपनियां शामिल हैं। राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि संबंधित कंपनी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। बाजार से स्टॉक उठाने को कहा गया है। विभाग खुद भी इन कंपनियों में अपने स्तर पर सैंपल की जांच करेगा। 

इन कंपनियों के फेल हुए सैंपल
सोलन जिला के बद्दी की यूएस प्राइवेट, भटोली कलां स्थित टी एंड जी मेडिकेयर, पलेना रेमीडेज, बरोटीवाला के कुंजाहल स्थित वॉकहार्डट लिमिटिड, मलकू माजरा स्थित मेक्स स्टार, अंज लाइफ साइंस कंपनी, नालागढ़ के सैनीमाजरा स्थित थ्योन फार्मास्युटिकल, लोदी माजरा स्थित नवकार लाइफ साइंस, झाड़माजरी स्थित बायोजेनेटिक ड्रग कंपनी और सिरमौर के कालाअंब खैरी स्थित स्थित पुष्कर फार्मा कंपनी के सैंपल फेल हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें