फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल समेत देश भर में बनीं 14 दवाओं के सैंपल फेल, यहां देखें लिस्ट

Wed, 16 Dec 2020 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के फार्मा उद्योगों की आधा दर्जन समेत देश भर की 14 दवाइयां मानकों पर खरा नहीं उतरीं। केंद्रीय औषध मानक नियंत्रक संगठन के नवंबर के ड्रग अलर्ट के अनुसार इसके सैंपल फेल पाए गए हैं। बद्दी की बनी एलर्जी, बुखार और मल्टी विटामिन के अलावा नालागढ़ की फार्मा कंपनी की बीपी(रक्तचाप) की दवा के सैंपल खराब निकले हैं। इसके अलावा बद्दी और कांगड़ा की कंपनियों के हैंड सैनिटाइजर के सैंपल भी मानकों पर सही नहीं उतरे।

विज्ञापन


दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने सभी दवा उत्पादकों को नोटिस जारी कर बाजार से स्टॉक वापस लेने को कहा है। सोलन जिले के बद्दी के भुड्ड स्थित मैसर्ज मेडीपोल फार्मास्यूटिकल इंडिया कंपनी की फीनाईरमाईन मलिएट टैबलेट टीपीएनएम -003, बद्दी की मैसर्ज श्री रमेस्थ इंडस्ट्री का प्योर हैंड सैनिटाइजर एसआरआई-331, बद्दी के किशनपुरा की मैसर्ज एप्पल फॉर्मूलेशन कंपनी की बुखार की दवा पैरासिटामोल पीडब्ल्यूएस 1905, बद्दी की कंपनी मैसर्ज आईयोन हेल्थ केयर की प्रेगाबालिन एंड मेथाइल कोबिलेमिन कैप्सूल सी 9090149 का सैंपल फेल हुआ है। नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र की आईसोसिस रेमीडीज कंपनी की टेलमीसारटन टैबलेट और कांगड़ा के संसारपुर टैरेस की मैसर्ज सीमेक फॉर्मूलेशन इंडिया कंपनी के हैंड सैनिटाइजर का सैंपल भी फेल निकला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें