फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drug Alert: हिमाचल में बनी हार्ट अटैक, हाइपरटेंशन समेत 13 दवाइयों के सैंपल फेल

Mon, 24 Apr 2023 09:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी बद्दी (सोलन)

सार

प्रदेश में बनी हार्ट अटैक, हाइपरटेंशन, पेट के कीड़े मारने वाली दवा और ऑयरन समेत न्यूट्रिशियन सिरप समेत 13 दवाइयों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। ड्रग विभाग ने इन दवाओं के सैंपल प्रदेश के फार्मा हब से मार्च माह में भरे थे। 
विज्ञापन
दवाइयों के सैंपल फेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में बनी हार्ट अटैक, हाइपरटेंशन, पेट के कीड़े मारने वाली दवा और ऑयरन समेत न्यूट्रिशियन सिरप समेत 13 दवाइयों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। ड्रग विभाग ने इन दवाओं के सैंपल प्रदेश के फार्मा हब से मार्च माह में भरे थे। इसमें 11 सैंपल बद्दी, एक कसौली और एक ऊना जिला से लिया गया था। दवाओं का अलग-अलग प्रयोगशाला में परीक्षण हुआ। जिसमें हिमाचल समेत देश में बनने वाली कुल 48 दवाओं के सैंपल फेल हो गए।

विज्ञापन

 

दवा नियंत्रक की ओर से इन सभी कंपनियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। वहीं सैंपल फेल होने के बाद इन दवाओं के स्टॉक को बाजार से वापस मंगवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के मार्च माह में 1497 दवाओं के सैंपल भरे थे। जिसमें 1449 पास हुए और 48 सैंपल फेल हुए हैं।

उधर, राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि प्रदेश में बनी कुछ दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। कंपनी के दवा सैंपल फेल होने से दवा उत्पादकों को नोटिस जारी कर दिया है। दवाओं के स्टॉक को बाजार से वापस मंगवाने को कहा गया है। विभाग स्वयं भी इन दवाओं के सैंपल की जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें