हिमाचल के सोलन और सिरमौर में नामी कंपनियों के 9 दवाओं के बैच टेस्टिंग में फेल हो गए हैं। इसमें 7 एंटीबायोटिक और दो दर्द निवारक दवाएं (गैस) शामिल हैं। एंटीबायोटिक में दो दवाएं शिशुओं के संबंधित हैं। जबकि एक ही कंपनी के तीन तरह के ड्राई सिरप (एंटीबायोटिक) के सैंपल फेल हुए हैं।
सीडीएससीओ (केंद्रीय मानक नियंत्रण संगठन दवा) ने पांच फरवरी को ड्रग अलर्ट जारी करते हुए संबंधित दवाओं के बैच की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, नोटिस जारी करके मेन्युफेक्चरिंग दवा उद्योगों से जवाब मांगा है। जबकि डिस्ट्रीब्यूटर और केमिस्ट को एसएमएस के माध्यम से भी अवगत करवाया गया है।
दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि ड्रग्स अलर्ट जारी होने के बाद संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी करते हुए बैच प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। सिरमौर के छह और बद्दी के तीन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।