फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दोपहिया वाहन की चपेट में आए सांभर की मौत, वन विभाग की टीम ने किया अंतिम संस्कार

Tue, 19 Dec 2023 04:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)

सार

दुर्घटना में दुपहिया वाहन सवार को भी गंभीर चोटें आईं। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के अुनसार सोमवार देर शाम सड़क क्रॉस करते हुए एक सांभर भागता हुआ वाहन चालक से टकरा गया। 
विज्ञापन
दोपहिया वाहन की चपेट में आए सांभर की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल के तहत सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर पंचायत दाड़ला में भलेठ के पास सांभर दोपहिया वाहन की चपेट में आ गया है। इससे सांभर की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना में दुपहिया वाहन सवार को भी गंभीर चोटें आईं। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के अुनसार सोमवार देर शाम सड़क क्रॉस करते हुए एक सांभर भागता हुआ वाहन चालक से टकरा गया। इससे बाइक सवार घायल हो गया।

विज्ञापन


मौके पर स्थानीय लोगों ने घायल को निकटवर्ती सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। उधर, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मृत सांभर को कब्जे में लिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के वनरक्षक अरुण बाला ने कहा  कि सोमवार देर शाम को यह घटना घटित हुई थी। मृतक सांभर का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें