बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा व्यस्तता के चलते ससुर को वोट डालने के लिए मंडी नहीं पहुंच सकी।
सूबे की हॉट सीट सदर मंडी में भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के छोटे बेटे आयुष शर्मा और बहू अर्पिता खान शर्मा व्यस्तता के चलते मतदान नहीं कर सके।
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द ही आयुष शर्मा को लाॅंच करने वाले हैं। हालांकि, सलमान खान ने खुद चुनाव प्रचार करने की पेशकश पंडित परिवार के समक्ष रखी थी। लेकिन, अनिल शर्मा ने उन्हें मना कर दिया था।