यूपी के सहारनपुर जिले में हुई जातीय हिंसा मामले में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण को यूपी पुलिस की मेरठ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने हिमाचल के पर्यटन स्थल डलहौजी से गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रशेखर को सुबह करीब 10.30 बजे डलहौजी के सुभाष चौक से गिरफ्तार किया गया।
इसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था साथ ही इसे पकड़ने वाले को 12 हजार का इनाम घोषित है। गौरतलब है कि सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद सुर्खियों में आए भीम आर्मी सेना के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को सहारनपुर पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ को भी चंद्रशेखर की तलाश थी।
अभी तक सहारनपुर पुलिस और एसटीएफ मिलकर भी चंद्रशेखर की लोकेशन पता नहीं कर पा रही थी। सूत्रों की मानें तो चंद्रशेखर ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल डलहौजी को सुरक्षित ठिकाने के तौर पर चुना था।