फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape Manali: पर्यटन नगरी मनाली में रूस की महिला से दुष्कर्म, सिंगापुर का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 09:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली

सार

मनाली पुलिस थाना में रूस की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मनाली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मनाली पुलिस थाना में रूस की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि पर्यटक के तौर पर मनाली में रह रहे सिंगापुर के एक व्यक्ति ने अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर सिंगापुर के आरोपी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी सूचना संबंधित दूतावास को भी दे दी है। पुलिस उप अधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पीड़ित महिला कुछ समय से अपनी मां के साथ मनाली में रह रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें