फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के बद्दी में बनेगी रूस की कोरोना वैक्सीन, दिसंबर से शुरू हो सकता है उत्पादन

Sat, 28 Nov 2020 03:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

रूस की कोरोना वैक्सीन हिमाचल के बद्दी में तैयार की जाएगी। इसके लिए बद्दी की कंपनी पनेशिया से करार हुआ है। दिसंबर में कंपनी रूस के स्पूतनिक टीके का उत्पादन भी शुरू कर देगी। यही नहीं, पांवटा में स्थापित मैनकाइंड कंपनी के साथ दवा की मार्केटिंग को लेकर बातचीत चल रही है। सूत्रों के अनुसार पनेशिया से करार से पहले बद्दी की दो और कंपनियों डा. रेड्डी और हेट्रो से वैक्सीन तैयार करने के लिए रूस की ओर से बातचीत चल रही थी, लेकिन उत्तर भारत में वैक्सीन बनाने वाली पनेशिया ही एकमात्र कंपनी है।

विज्ञापन


इसलिए रूस ने इसी कंपनी के साथ करार किया है। जहां पर रशिया इसे तैयार कराएगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि पनेशिया फार्मा कंपनी में रिसर्च एवं डेवलपमेंट प्लांट तो नहीं है, इसलिए यह कंपनी दूसरों के लिए ही काम कर सकती है। रूस भारत की दवा कंपनी में इस वैक्सीन को तैयार कराना चाहता है।

इसलिए बद्दी की कंपनी इसे तैयार करेगी। बताया जा रहा है कि इसकी वैक्सीन बनाने के लिए कंपनी को तकनीक ट्रांसफर हो चुकी है। कंपनी के प्लांट हेड राजेश चोपड़ा ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ भी बताने का अधिकार नहीं है। यहां जो भी हो रहा है, उसके लिए पीएम कार्यालय बता सकता है या केंद्र सरकार। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बद्दी स्थित पनेशिया कंपनी वैक्सीन तैयार करेगी। पनेशिया उत्तर भारत की ऐसी कंपनी है जो वैक्सीन बनाती है। - मनीष कपूर, अतिरिक्त ड्रग कंट्रोलर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें