फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर चोरी, 25 लाख रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ

Fri, 10 Nov 2023 02:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)

सार

चोर कमरे के बाहर की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और 25 लाख रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन
गहने चोरी (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के नादौन में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर के वार्ड नंबर दो में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर से करीब 25 लाख रुपये के गहनों और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। घटना का पता बुधवार देर शाम को उस समय चला जब करीब एक हफ्ते बाद परिजन घर लौटे।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्नल पीसी कौशल अपनी नौकरी के सिलसिले में जिला कांगड़ा के तहत योल में रह रहे हैं। दिवाली मनाने के लिए जब वह वीरवार शाम घर पहुंचे तो देखा कि एक कमरे का सामान बुरी तरह बिखरा हुआ था। चोरों ने कमरे के बाहर की एक ग्रिल तोड़कर अंदर रखा सामान चुरा लिया है।

उन्होंने बताया कि सोने के गहनों की कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये है। जबकि घर के अंदर ही रखे 7 लाख रुपये की नकदी भी चुराई गई है। गहनों में दो सेट चूड़ी, दो चेन, दो कड़े, मंगलसूत्र, अंगूठी दो सेट करीब 300 ग्राम के सोने के इन गहनों के अलावा चांदी के डेढ़ किलो के करीब गहने हैं।
विज्ञापन


नादौन थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें