रन टू ब्रीथ मैराथन में देश भर के 85 धावक भाग लेंगे। यह मैराथन 26 जून को लाहौल-स्पीति के ताबो से शुरू होगी। सड़क सुरक्षा, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, रीति रिवाज और पुरातन संस्कृति को बचाने का संदेश देते हुए ये धावक ताबो से काजा तक दौड़ेंगे। नारकंडा से पर्यटन निगम के निदेशक रूपेश कंवल ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस दौरान धाविका अर्जुन अवार्ड विजेता सुमन रावत भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद हुई। मैराथन दिल्ली की सामाजिक संस्था रोयोन और पर्यटन निगम के सौजन्य से करवाई जा रही है। संस्था के फजल इमाम मलिक ने बताया कि इस दौड़ का आयोजन दो बच्चों, जिनके नाम रोहन और आयोन थे।
इनमें से एक की मौत सड़क हादसे में हुई थी, जबकि दूसरे युवक का कत्ल कर दिया गया था। उनकी स्मृति में करवाई जा रही है। सर्वे ऑफ इंडिया और हिमाचल पर्यटन निगम इसके साझीदार हैं। पर्यटन निगम के निदेशक रूपेश कंवल ने बताया कि रन टू ब्रीथ मैराथन का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, रीतिरिवाज और पुरातन संस्कृति को बचाए रखने का संदेश देना है।
बिलासपुर में कल से जुटेंगे प्रदेश भर के 420 कैडेट्स
जिला बिलासपुर में प्रदेश भर के स्कूलों और कॉलेजों के एनसीसी के नेवल और आर्मी विंग के 420 कैडेट्स जुटेंगे। जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में 24 जून से तीन जुलाई तक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का लगाया जाएगा। शिविर में प्रदेश भर के स्कूलों और कॉलेजों के एनीसी नेवल विंग के 300 और आर्मी विंग के 120 कैडेट्स भाग लेंगे।
कैंप में एनआईटी हमीरपुर, राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट, पीजी कॉलेज बिलासपुर, सीसे स्कूल लठयाणी, मंडली, धर्मपुर, डीएवी बरमाणा, जेएनवी कोठीपुरा, सीसे कंदरौर, औहर, चांदपुर, सोलधा, ऋषिकेश, रावमापा (छात्र) बिलासपुर और हमीरपुर सहित अन्य कॉलेजों और स्कूलों के कैडेट्स भाग लेंगे।
कैंप में कैडट्स को हथियार चलाना, परेड, नाव संचालन, शिप मॉडलिंग, मैप रीडिंग और संचार की विधियों से अवगत करवाया जाएगा। एनसीसी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स रैलियों के माध्यम से समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर भगाने, भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा सहित अन्य पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।