देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर को गुरुवार को सोलन कोर्ट में पेश किया गया। यहां से 12 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता धर्मपाल पुत्र दिलाराम निवासी गांव सैफ अर्की ने बीते चार जनवरी को रुमित के खिलाफ थाना अर्की में एक शिकायत दर्ज करवाई थी।
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर को गुरुवार को सोलन कोर्ट में पेश किया गया। यहां से 12 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वह 11 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेगा। अदालत से बाहर आते ही रुमित को धर्मशाला पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उसे अब 11 अप्रैल को सोलन सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता धर्मपाल पुत्र दिलाराम निवासी गांव सैफ अर्की ने बीते चार जनवरी को रुमित के खिलाफ थाना अर्की में एक शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
इसमें रुमित ने भाषण में सवर्ण समाज और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच जातिगत तौर पर बांटने की नियत से भड़काऊ बातें कही थीं। इस पर अर्की थाना में धारा 153 ए, 505 (2) आईपीसी और एससी/एसटी के तहत मामला दर्ज किया था। 26 मार्च को रुमित को अर्की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।