फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल को श्रद्धांजलि देने से रोकने पर हंगामा, नारेबाजी

Mon, 27 Aug 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलेऊ (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली के अलेऊ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में एक भाजपा पदाधिकारी ने हंगामा कर दिया। श्रद्धांजलि के लिए नाम न पुकारने व श्रद्धांजलि देने से रोकने पर सभागार में उक्त पदाधिकारी भड़क गया।

विज्ञापन


उपस्थित आम जन हक्का बक्का रह गए। भड़के पदाधिकारी ने सभागार के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को भांपते हुए डीसी यूनुस व एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया।       

अलेऊ में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा के दौरान सीएम के बाद पदाधिकारियों के नाम लेकर उन्हें मंच पर बुलाया जा रहा था। इस बीच कई भाजपा पदाधिकारियों का नाम नहीं लिया गया। इस बीच एक पदाधिकारी मंच पर जाने लगे तो उन्हें रोक दिया गया। इस पर सभागार में माहौल गर्म हो गया। 

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी भी नहीं बुलाए

श्रद्धांजलि सभा में मनाली भाजपा मंडल की अंतर्कलह भी सार्वजनिक हुई। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर बैठक भी बुलाई जा रही है। इस मसले को मंत्री गोविंद सिंह के समक्ष रखा जा रहा है।

इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सभागार के बाहर शोर सुनाई देने पर व्यक्ति को समझाया गया। मामला शांत होने पर लोग मौके से चले गए। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे जिला भाजपा के कई पदाधिकारियों को मंच पर नहीं बुलाया गया।

इससे पदाधिकारियों में रोष है। अटल को श्रद्धांजलि देने के लिए दूर-दूर से लोग मनाली के अलेऊ पहुंचे थे। सभा के दौरान अनदेखी पर कई पदाधिकारियों में मायूसी रही। 

दुनिया के आदर्श रहे हैं वाजपेयी 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल जी की याद में कुछ ऐसा किया जाना चाहिए कि सभी को याद रहे। इसके लिए सभी के सुझाव आमंत्रित है। उन्होंने अटल की कविताएं पढ़कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। कहा कि अटल दुनिया के आदर्श रहें।

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पूर्व पीएम वाजपेयी ने कवि, नेता, प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक नई दिशा प्रदान की है। जिसे भूलाया नहीं जा सकता है। वहीं, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम वाजपेयी को शांत वादियों पसंद थी।

मौहल रेस्ट हाउस में ब्यास नदी किनारे उन्हें कविताएं लिखना पसंद था। पहाड़ों के लिए अटल की देन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना धरातल स्तर पर फायदेमंद साबित हुई है।


 
विज्ञापन

कांग्रेस नेता हरि चंद ने भी दी श्रद्घांजलि

वहीं, स्थानीय ठाकुर दास ने कहा कि वाजपेयी प्रीणी पहुंचते स्थानीय लोगों को उनके आने की सूचना भेजते थे और खेद प्रकट करते थे कि उनके आने से लोगों को परेशानी होगी। सिक्योरिटी के कारण लोगों को परेशानी होने पर वह दुख जाहिर करते थे।

कांग्रेस नेता हरि चंद शर्मा ने भी श्रद्घांजलि सभा में पहुंचकर पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्घांजलि दी। इसके बाद वह वापस लौटने लगे। लेकिन उन्हें सभागार में भाजपाइयों की तरफ से कुर्सी आफर करने पर वह रूक गए और सभा में शरीक हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें