पंचायत प्रतिनिधियों पर टिप्पणी के मामले में सदन में हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के बाद भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने बीते बुधवार को हर्षवर्धन चौहान की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों पर की गई टिप्पणी पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
कहा कि हर्षवर्धन चौहान ने पंचायत कार्यों से संबंधित संकल्प प्रस्ताव में महिला रिजर्वेशन प्रतिनिधियों के कार्यों और एससी वर्ग पर टिप्पणी की है। इससे महिला की गरिमा पर ठेस पहुंची है। सदन में किसी भी वर्ग पर टिप्पणी करना निंदनीय है। ऐसे में उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
जवाब में कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने स्पष्ट किया- मेरे कहने का यह मतलब नहीं था। इसे दूसरी तरह से पेश किया गया है। उन्होंने विधानसभा में दिए गए अपनी वक्तव्य की प्रतिलिपि सदन में पढ़ी।
कहा कि मैने एससी वर्ग और महिलाओं के लिए कुछ भी टिप्पणी नहीं की। मैंने कहा- कुछ लोगों, अगर विधायक को लगता है कि मैंने ऐसे कुछ कहा है तो मैं माफी मांगता हूं।