फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ चालक का हाईवे पर हंगामा, तोड़े गाड़ियों के शीशे

Wed, 19 Jun 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में आरटीओ के चालक का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिलासपुर में मानसिक रूप से परेशान आरटीओ चालक ने हाईवे पर खूब हंगामा किया। इस दौरान चालक ने हाईवे पर खड़े कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। जबकि बाइक पर जा रहे युवाओं के साथ मारपीट व गालीगलौज की।

विज्ञापन


हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि स्थानीय लोग भी युवक को काबू नहीं कर पाए, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। युवक को सदर थाना ले जाया गया जहां पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 11 बजे कॉलेज चौक पर एक टैक्सी नंबर वाहन आकर बीचोबीच खड़ा हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही र्हाईवे पर ठप हो गई। इसके बाद चालक वाहन से नीचे उतरा तो उसने उत्पाद मचाना शुरू कर दिया वहां पर काफी संख्या में लोग भी खड़े हो गए।
विज्ञापन


मानसिक रूप से परेशान युवक गालीगलौज करता हुआ ट्रैफिक बूथ के अंदर जा घुसा जहां पर वह बैठ गया। इसके बाद जब वह वहां से बाहर निकला तो उसने वहां से बाइक पर जा रहे एक युवक को सिर पर थप्पड़ मार दिया जिससे उसका हेलमेट नीचे गिर गया।

कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी लेकिन बीच बचाव करते हुए चालक को लोगों ने बचा लिया। कुछ देर बाद चालक वहां से उठा और उसने चौक पर खड़ी टूरिस्ट गाड़ी के सामने के शीशे पर जोरदार प्रहार किया जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। 

- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले ही वह और वाहनों के शीशे तोड़ता लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस को भी मौके पर आकर उसे काबू करने में मशक्कत करनी पड़ी। बाद में उसे सदर थाना ले जाया गया।  

गौरतलब है कि उक्त वाहन व चालक को आरटीओ कार्यालय के कार्यों को लेकर हायर किया गया था। टैक्सी में हरवक्त आरटीओ कार्यालय का स्टीकर लगा रहता था। इससे पहले भी वाहन चालक कई बार लोगों के साथ बहसबाजी कर चुका था।

आरटीओ बिलासपुर सिद्धार्थ आचार्य का कहना है कि जिस चालक ने हंगामा किया है वह सरकारी चालक नहीं है, न ही वाहन सरकारी है। गाड़ी व चालक को हायर किया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

हाईवे पर लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम

- फोटो : अमर उजाला
हंगामा इतना बढ़ गया कि हाईवे पर दोनों और तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम कॉलेज चौक के पास से पशु औषधालय तक जा पहुंचा था। हालांकि कॉलेज चौक पर मौजूद लोगों ने जाम को खुलवाने की भी कोशिश की, लेकिन युवक ने इतना ज्यादा उत्पाद बनाया हुआ था कि पुलिस को मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाना पड़ा। हंगामे के आधे घंटे बाद ही जाम बहाल हो पाया।

कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था युवक
चालक के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा है जिस वजह से यह हुआ। उन्होंने कहा कि उनका बेटा शांत स्वभाव व कार्य के प्रति ईमानदार है, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह कुछ दिनों से परेशान है। उन्होंने कहा कि वह बेटे के उपचार के लिए डॉक्टरों के पास लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें