फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का टैंक बनाओ, उद्यान विभाग देगा सब्सिडी

Wed, 25 May 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बागवानों को उद्यान विभाग 70,000 तक का अनुदान देगा।
विज्ञापन
जल भंडारण टैंक बनाने के लिए जिला उद्यान विभाग बागवानों को अनुदान देगा। राष्ट्रीय कृषि योजना में टैंक बनाने के लिए बागवानों को उद्यान विभाग 70,000 तक का अनुदान देगा। मौसम में बदलाव के कारण साल दर साल जल स्तर घटता जा रहा है।
विज्ञापन


समय पर बारिश न होने के कारण भी बागवानों को बगीचों से अच्छी फसलें लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अगर बागवानों के पास सूखाग्रस्त पड़ने पर फलों को बचाने के लिए सिंचाई की सुविधा नहीं है तो सूखे का असर  फल के साथ साथ बगीचों पर भी पड़ रहा है।

नजदीक के केंद्र से प्राप्त करें जानकारी
उद्यान विभाग हर बागवान को पचास हजार लीटर क्षमता तक के टैंक पर 70, 000 रुपयों का अनुदान दे रहा है। अगर कोई भी बागवान अपने बगीचों में सिंचाई की सुविधा के लिए जल भंडारण टैंक बनाना चाहता है तो अपने नजदीक के उद्यान केंद्र से संपर्क कर अनुदान पाने की पूरी जानकारी लें।
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा विभाग से अनुदान  
अनुदान पाने के लिए सबसे पहले बागवान को जिस जगह पर उसने टैंक का निर्माण करना है। उस स्थान का ततीमा और जमाबंदी उद्यान केंद्र में जमा करवाना होगा। उसके बाद टैंक का निर्माण करें, निर्माण करने के बाद लेबर, रेत, गड्ढे और सरिया का बिल उद्यान केंद्र में जमा करवाएं। विभाग का अधिकारी मौके पर पहुंच कर टैंक की जांच कर उसे अनुदान के लिए स्वीकृत करेगा।

हर बागवान करें टैंक का निर्माण
जिला उद्यान विभाग के उपनिदेशक एके मिश्रा ने कहा कि पानी के टैंक के निर्माण के लिए राष्ट्रीय कृषि योजना में बागवानों को अनुदान राशि दी जाएगी। बागवान अनुदान राशि पाने के लिए नजदीक के उद्यान केंद्र से संपर्क कर जानकारी लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें