फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्री व्यावसायिक कोर्स वाले स्कूलों को 1.26 करोड़ रुपये का अनुदान

Tue, 21 Mar 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

सूबे के 845 प्री-व्यावसायिक कोर्स वाले स्कूलों को 1.26 करोड़ रुपये का वार्षिक अनुदान जारी किया गया है। इन स्कूलों को यह वार्षिक अनुदान शैक्षणिक सत्र 2022-23 के में जारी किया गया है। 
विज्ञापन
स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समग्र शिक्षा में सूबे के 845 प्री-व्यावसायिक कोर्स वाले स्कूलों को 1.26 करोड़ रुपये का वार्षिक अनुदान जारी किया गया है। इन स्कूलों को यह वार्षिक अनुदान शैक्षणिक सत्र 2022-23 के में जारी किया गया है। बजट राशि का आवंटन 15 हजार रुपये प्रति स्कूल विद्यार्थियों को गतिविधियों के लिए किया गया है। बजट राशि का प्रयोग कच्चा माल खरीदने, छात्रों की परिवहन भत्ता, यात्रा के दौरान जलपान प्रति छात्र 50 रुपये और विशेषज्ञ को 500 रुपये प्रति सत्र दिया गया है।

विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य छात्रों को काम की दुनिया से परिचित कराना, उनमें विभिन्न व्यवसायों के प्रति सम्मान पैदा करना और उन्हें आगे के व्यावसायिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए तैयार करना, स्कूल बैग के बोझ को कम करने और महत्वपूर्ण रूप से शिक्षा को आकर्षक, मजेदार और आनंददायक गतिविधि बनाने के लिए है, जिससे छात्रों को खुद को पूरी तरह से अभिव्यक्त करने का पर्याप्त अवसर प्रदान करके उनकी ऊर्जा को चैनलाइज करने के लिए जगह बनाई जा सके और स्कूली पाठ्यक्रम में कौशल शिक्षा को एकीकृत किया जा सके।

बच्चों को समय-समय पर ऐतिहासिक, सांस्कृ तिक और पर्यटन महत्व के स्थानों पर जाकर, स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों से मुलाकात के माध्यम से स्कूल के बाहर की गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक कुलभूषण राकेश ने कहा कि प्री-व्यावसायिक कोर्स वाले स्कूलों को बजट स्वीकृत हुआ है। जिसका आवंटन खंड स्तर पर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला      स्कूल         बजट
बिलासपुर   36          54,000
चंबा         63         9,45,000
हमीरपुर      73       10,95,000
कांगड़ा      124      18,60,000
किन्नौर       32        4,80,000
कुल्लू         51        7,65,000
लाहौल-स्पीति 11        1,65,000
मंडी          102     15,30,000
शिमला       164     24,60,000
सिरमौर        91      13,65,000
सोलन         63       9,45,000
ऊना           35       5,25,000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें