फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर के बच्चों को चेस के गुर सिखाएगा रोटरी क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के मालरोड स्थित रोटरी टाउनहॉल में रविवार को रोटरी चेस पाठशाला 2.0 का शुभारंभ हुआ। यह चेस पाठशाला 5 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

पाठशाला का आयोजन हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को किया जाएगा। चेस पाठशाला की शुरुआत रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष रोटेरियन अर्जुन गोयल और सचिव रोटेरियन वरुण बंबा ने की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, रणनीतिक सोच और आत्मविश्वास विकसित करना है। इस दौरान ग्रैंड चेस डेमो और अभिभावक परामर्श सत्र का भी आयोजन किया गया। अभिभावकों ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि चेस से बच्चों का मानसिक विकास होगा और निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होगी। वरिष्ठ कोच संजेवन सरस्वत ने बच्चों और अभिभावकों को शतरंज के प्रशिक्षण की उपयोगिता, खेल की बारीकियों और इसके मानसिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अर्जुन गोयल ने कहा कि पाठशाला का उद्देश्य बच्चों को शतरंज के माध्यम से मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें