प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दो नेताओं केे निलंबित किया है।
हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। रूप सिंह के पुत्र अभिषेक ठाकुर सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। रूप सिंह बेटे के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी तरह बिलासपुर में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष शर्मा छह साल के लिए निष्कासित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सिरमौर के शिलाई ब्लॉक से प्रदेश कांग्रेस सचिव दलीप सिंह चौहान और कुल्लू के आनी ब्लॉक से पंकज परमार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।