फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीनों में शुरू हो सकती है रोहतांग सुरंग: बीआरओ

Wed, 22 Jan 2020 08:57 PM IST
Krishan Singh पीटीआई, लाहौल-स्पीति
विज्ञापन
रोहतांग सुरंग(फाइल फोटो)
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने कहा कि लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही 8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग सुरंग अगले आठ महीनों में शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


 बीआरओ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) अनिल ने कहा कि रोहतांग सुरंग पर काम अंतिम चरण में है और इसे सितंबर में पूरा किया जाएगा। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनी यह सुरंग देश की सबसे लंबी सड़क सुरंगों में से एक है। हाल ही में केंद्र सरकार ने इस सुरंग का नाम अटल टनल रखा है। 

यह हिमालय के पूर्वी पीर पंजाल रेंज में रोहतांग दर्रे के नीचे 10,171 फीट की ऊंचाई पर बनाई जा रही है। सुरंग मनाली और लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग के बीच की दूरी को लगभग 45 किलोमीटर कम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें