फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा 19 दिन के बाद फिर बहाल, लोगों के लिए बड़ी राहत

Sat, 07 Dec 2019 06:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर/मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले तीन सप्ताह से बंद पड़ा रोहतांग दर्रा शनिवार को फिर बहाल कर दिया गया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सात दिन की कड़ी मेहनत के बाद बर्फ से लकदक दर्रे को बहाल करने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


बीआरओ ने मशीनरी से दिसंबर में पांच फीट ऊंची बर्फ की दीवार काटकर रोहतांग दर्रे के दोनों छोर को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। रविवार को वाहनों को लाहौल और मनाली की तरफ आने-जाने की इजाजत मिल सकती है। 

विज्ञापन

500 पेटियों को भी बाहर निकाला जा सकेगा

रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
लाहौल घाटी में फंसे लोग रोहतांग होते हुए कुल्लू-मनाली पहुंच सकेंगे और घाटी में फंसी सेब की करीब 500 पेटियों को भी बाहर निकाला जा सकेगा। बीआरओ ने खून जमा देने वाली ठंड और बर्फीली हवाओं को चुनौती देते हुए पांच फुट तक बर्फ की चादर को हटाया है।

बीआरओ नवंबर से अब तक चार बार रोहतांग को बहाल कर चुका है। इस समय कोकसर और मढ़ी से आगे तापमान माइनस ने नीचे पहुंच चुका है। रोहतांग दर्रा बहाल होने से प्रशासन की दिक्कत बढ़ गई है।

कोकसर और मढ़ी में स्थापित रेस्क्यू पोस्ट के जवानों की भी सतर्क रहना होगा। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि शनिवार शाम को दर्रे के दोनों छोर आपस में जोड़ दिए हैं। रविवार को वाहन दर्रा के आर-पार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें