फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के दबाव के बीच दो दिन के लिए खोला गया रोहतांग दर्रा

Mon, 27 Nov 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग दर्रे से आवागमन पर पूर्ण रोक लगाने के अगले ही दिन लोगों के दबाव के बीच इसे दो दिन के लिए खोल दिया गया है। ऐसे में कुल्लू-मनाली और लाहौल में फंसे लोग सोमवार को भी रोहतांग दर्रे से आवागमन कर पाएंगे।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन ने पहले वाहनों की आवाजाही के लिए दर्रा रविवार को एक दिन के लिए खोला था, लेकिन अब सोमवार को भी दर्रे को बहाल रखा जाएगा। रोहतांग दर्रे को बहाल रखने की मांग को लेकर रविवार को प्रतिनिधिमंडल ने डीसी देवा सिंह नेगी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी।

रविवार को एसडीएम केलांग कुलवीर राणा ने रोहतांग दर्रे का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी। इसके बाद दर्रे को सोमवार को भी बहाल रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम को लाहौल-स्पीति के डीएम ने अधिसूचना जारी कर रोहतांग दर्रा से वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी थी। इससे घाटी और इससे बाहर रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। 

रोहतांग दर्रे को बहाल करने की मांग पर रविवार को जिप अध्यक्ष रमेश, प्रधान संघ के अध्यक्ष सत प्रकाश और पूर्व बीडीसी अध्यक्ष नोरबू थोलगपा ने उपायुक्त देवा सिंह नेगी से मुलाकात कर मांग की है कि मौसम साफ रहने तक रोहतांग दर्रा से वाहनों की आवाजाही बहाल रखी जाए।

भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जवाहर शर्मा ने कहा कि प्रशासन की अधिसूचना तर्कसंगत नहीं है। चंबा के पांगी किलाड़ से ताल्लुक रखने वाले बीडीसी अध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि पांगी घाटी के लोग भी कुल्लू-मनाली और घाटी में फंसे हैं।
विज्ञापन

जिप उपाध्यक्ष शशि किरण, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष संजीव, जिप सदस्य तंजिन कारपा, सुदर्शन जस्पा, उदयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष बालचंद, महासचिव लालचंद के साथ टैक्सी यूनियन के सुरेश, कामी, अशोक, संजीव,

रविंद्र ने कहा कि इससे पहले भी मौसम साफ रहने की स्थिति में जनवरी माह तक रोहतांग होकर वाहनों की आवाजाही जारी रही है। इधर, एसडीएम केलांग कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि जनता की मांग पर पहले प्रशासन ने रविवार को रोहतांग दर्रे से वाहनों की आवाजाही बहाल रखी। अब सोमवार को भी इसे खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें