फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग दर्रा आधिकारिक रूप से यातायात के लिए बंद, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Wed, 29 Nov 2023 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

रोहतांग दर्रा पर खराब मौसम के कारण बर्फबारी होने की आशंका और तापमान में भारी कमी के कारण सड़क पर जगह-जगह ब्लैक आइस जमने से सफर करना जोखिम भरा हो गया है।  
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 देसी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा आधिकारिक तौर पर पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग की ओर से बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के अलर्ट और सड़क पर ब्लैक आइस जमने के कारण प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बुधवार को उपायुक्त कुल्लू ने बतौर जिला दंडाधिकारी इसकी अधिसूचना जारी की है। रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


इस साल तय समय से 14 दिन देरी से रोहतांग दर्रा बंद किया गया। प्रशासन ने मढ़ी में स्थापित पुकिस चौकी भी गुलाबा स्थानांतरित कर दी है। गौरतलब है कि रोहतांग दर्रा हर साल 15 नवंबर को आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद होता है। इस साल मौसम साफ रहने के कारण अभी तक वाहनों की आवाजाही जारी है। लेकिन, अब मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिन तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

वहीं, सड़क पर ब्लैक आइस भी जम रही है। 27 नवंबर को एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा, पुलिस और बीआरओ केसाथ रोहतांग सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क यातायात के लिए सही नहीं पाई गई। इस कारण रोहतांग यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा की सिफारिश पर उपायुक्त कुल्लु आशुतोष गर्ग ने बुधवार को उसकी अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार मढ़ी में स्थापित पुलिस चौकी भी गुलाबा के लिए स्थापित की गई है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें