फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू: भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद युवक का पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 14 Feb 2022 07:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

रोहड़ू में मलखून टीर में बीते रविवार को कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या करने के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। सोमवार सुबह घटनास्थल से कुछ ही दूर उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
शव पेड़ से लटका मिला(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में मलखून टीर में बीते रविवार को कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या करने के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। वारदात के बाद से आरोपी अभिषेक फरार चल रहा था। सोमवार सुबह घटनास्थल से कुछ ही दूर उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को एसपी शिमला ने घटनास्थल का दौरा किया। दोनों के परिजनों से भी बातचीत की गई। एसपी ने पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन


माना जा रहा कि विवाहिता और आरोपी के बीच हल्की कहासुनी के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेने के बाद अस्पताल पहुंचाए हैं। शवों की फोरेंसिक जांच भी करवाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद में कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। हत्या से पहले भी दोनों के बीच हल्की कहासुनी हुई थी। उसके बाद युवक ने महिला पर हमला कर दिया। पता चला कि विवाहिता पर हमले के बाद उसने कुछ लोगों से फोन पर भी बात की है। उसके बाद युवक मौके से फरार हो गया था। एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही अभी तक पुष्ट तौर पर कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। हत्या के कारणों का भी पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें