फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों बारिश-बर्फबारी के आसार, ऊना में 25 डिग्री पहुंचा तापमान

Mon, 14 Feb 2022 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में मंगलवार और बुधवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों में 17 तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
बीआरओ ने चलाया बर्फ हटाने का अभियान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में मंगलवार और बुधवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 17 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मैदानी जिलों में 17 तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.0, बिलासपुर में 22.0, कांगड़ा में 20.9, हमीरपुर-सुंदरनगर में 20.6, भुंतर में 20.5, चंबा में 19.3, धर्मशाला-नाहन में 19.2, सोलन में 19.0, शिमला में 13.2, कल्पा में 10.6 और केलांग में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4, कल्पा में माइनस 1.8, मनाली में शून्य, सोलन-कुफरी में 1.2, सुंदरनगर में 2.0, भुंतर में 2.4, शिमला में 4.0 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


सड़क किनारे लगे बर्फ के ढेर हटाने में जुटा बीआरओ
उधर, सड़क सीमा संगठन ने लाहौल घाटी के तांदी-उदयपुर सड़क मार्ग के किनारे बर्फ के ढेर को हटाकर सड़क मार्ग चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन रमेश रुआलबा ने इसके लिए बीआरओ और एसडीएम केलांग प्रिया नागटा से भी अपील की थी। एसडीएम के अनुरोध पर बीआरओ के 94 आरसीसी ने तत्काल मशीनरी तैनात कर करगा से लौट के बीच सड़क किनारे जमी बर्फ के ढेर को हटाना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि एक महीने बाद घाटी के भीतर जल्द बसों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। रुआलबा ने बताया कि उन्होंने एसडीएम प्रिया नागटा से सड़क किनारे बर्फ के ढेर को हटाने की अपील की थी। एसडीएम ने बर्फ हटाने के लिए बीआरओ 94 आरसीसी से अनुरोध किया।

इस पर बीआरओ ने बर्फ हटाने के लिए मशीनें तैनात कर दी हैं। एसडीएम के माध्यम से रुआलबा ने एचआरटीसी से अपील की है कि सड़क का मुआयना कर अटल टनल रोहतांग होकर कुल्लू-लाहौल और घाटी के भीतर बस सेवा जल्द शुरू की जाए। एसडीएम ने केलांग डिपो को निर्देश जारी कर बीआरओ के साथ सड़क का निरीक्षण करने को कहा है। पूर्व जिप अध्यक्ष ने बीआरओ एवं एसडीएम को सड़क से बर्फ हटाने के लिए आभार जताया है। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि लाहौल घाटी में सड़कों से बर्फ हटा दिया गया है। अब डबललेन का काम शुरू कर सड़क किनारे से भी बर्फ को हटाया जा रहा है। कहा कि मौसम ने साथ दिया को जल्द ही लाहौल में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें