फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का 'खास प्लान'

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने कहा कि वे दक्षिण अफ्रीका की पेस बैटरी से पार पाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे अपना नेचुरल गेम खेलेंगे ताकि टीम को बेहतर शुरुआत मिल सके। बतौर रोहित हम पिछले काफी समय से विदेशी धरती पर खेल रहे हैं, ऐसे में टीम किसी भी पेस अटैक से निपट सकती है।
विज्ञापन


धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में संवाददाताओं से रू-ब-रू के दौरान रोहित ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को कमजोर नहीं आंक रहे हैं। यह सीरीज अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम है। ओपनिंग करने के सवाल पर रोहित ने कहा कि यह उस दौरान की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। मैच में बेहतर करने के इरादे से ही टीम इंडिया चार दिन पहले धर्मशाला पहुंच गई है।
विज्ञापन

पेस अटैक की नहीं है कोई चिंता

विरोधी टीम की खामियों को फोकस करने से टीम को थोड़ा बहुत फायदा मिलता है। काम कड़ी मेहनत ही आती है। हम काफी समय से विदेशी धरती पर खेल रहे हैं इसलिए दक्षिण अफ्रीका का पेस अटैक ज्यादा मुद्दा नहीं है। रोहित अभ्यास सत्र के दौरान लंबे शॉट मारने की भी लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। पहला टी-ट्वेंटी दो अक्टूबर को होना है।

उधर, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी धर्मशाला के मैदान पर अभ्यास में जुट गई है। टीम के लिए यहां की तेज पिच और उछाल मददगार हो सकता है। टीम में कई धुरंधर बल्लेबाज है तो तेज गेंदबाजी अटैक भी काफी बेहतर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें