फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में पहाड़ी दरकने से महिला की मौत

Sat, 30 Jan 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मलाणा-जरी सड़क पर शनिवार सुबह जरी से करीब दस किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर के समीप नदी के दूसरी ओर पहाड़ी दरकने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, हादसे में महिला का पति और एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। महिला की बेटी हादसे में बाल-बाल बच गई है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जरी से दस किलोमीटर पीछे हनुमान मंदिर के समीप नदी के दूसरी ओर मलाणा के भेड़ पालक एक गुफा (रूआड़) में रह रहे थे। इनमें एक ओर भेड़ों के ठहरने के लिए स्थान बनाया गया था तो दूसरी ओर भेड़ पालक स्वयं रहते थे। लेकिन, शनिवार सुबह छह बजे अचानक पहाड़ी दरकी और इसकी चपेट में आने से महिला देया देवी पत्नी चुहडू राम निवासी मलाणा गंभीर रूप से घायल हो गई।

जबकि, चुहडू राम और कालू राम भी घायल हो गए। महिला ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ा दिया। डुंखरा चौकी के हेडकांस्टेबल कृष्णलाल ने बताया कि मलाणा रोड पर हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी दरकने से एक महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन


जबकि, दो अन्य घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इधर, हादसे की पुष्टि करते हुए एएसएपी निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें