फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्रों में बनेंगी अब ऐसी सड़कें, बैठक में लिया गया फैसला

Mon, 19 Nov 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में अब कमजोर सड़कें नहीं बनेंगी। इनमें मोटी मेटलिंग टारिंग होगी। प्रदेश में अब राष्ट्रीय सड़क मैनुअल के हिसाब से ही सड़कें तैयार की जाएंगी। यह फैसला बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) की राज्य स्तरीय कमेटी ने लिया है। इस कमेटी की बैठक बीते दिन मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह चर्चा की गई कि राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में जो भी सड़कें बनी हैं, वे समय से पहले टूट रही हैं। यह सड़कें इसलिए टूट रही हैं, क्योंकि ये तय शर्तों के हिसाब से नहीं बनाई जा पा रही हैं। इन पर भारी परिवहन चल रहा है। इन सड़कों को ठीक से बनवाया जाना जरूरी है।

वरना राज्य सरकार का एक बहुत बड़ा बजट इनके सुधार और मरम्मत में ही खर्च हो जाता है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में इन सड़कों को बनाने के लिए इंडियन रोड कांग्रेस को फालो किया जाएगा। इसके अनुसार सड़कों की मोटी मेटलिंग टारिंग करने के अलावा इनकी तमाम खामियों को दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें