फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को चार्जशीट करने की तैयारी, सस्पेंड चल रहे हैं डॉ. ओहरी

Mon, 19 Nov 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल ओहरी को चार्जशीट करने जा रही है। वर्तमान में डॉ. ओहरी सस्पेंड हैं। प्रदेश सरकार को इनके चार्जशीट करने की फाइल पहुंच गई है। कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के चलते सरकार ने उनका हेडक्वार्टर शिमला फिक्स कर रखा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जून, 2018 में सरकार ने इस कॉलेज का ऑडिट कराया था। शिमला से ऑडिट कराने को स्पेशल टीम भेजी गई थी। छानबीन के दौरान कागजों में वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। मेडिकल कॉलेज कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खुला था।

वर्ष 2017 में यहां 100 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का पहला बैच बैठा। अब अगस्त में यहां दूसरा बैच बैठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बताया कि वित्तीय अनियमितताओं के चलते चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल ओहरी सस्पेंड चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें