वहीं, भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि बागवान नदी में सेब बहा रहे हैं। यह बहुत पीड़ा की बात है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र का यह वीडियो वायरल हो रहा है, वहां की सड़क 20 दिन से खुल नहीं पाई है। इसके कारण लोगों का सेब बाजार में बिकने के लिए नहीं जा पा रहा है। प्रेस बयान में चेतन बरागटा ने कहा कि अभी तक सेब या तो मंडियों या एचपीएमसी के पास पहुंच जाना चाहिए था, पर ऐसा नहीं हुआ है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे भी बड़ी बात यह है कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने ऊपरी शिमला के दौरे पर आना था पर उनका हेलिकाप्टर नहीं उड़ पाया, इसलिए वे दौरा नहीं कर पाए। वे उनसे पूछना चाहते हैं कि अगर हेलिकाप्टर उड़ेगा नहीं तो वे दौरे नहीं कर पाएंगे। वे सड़क से आते तो ऊपरी शिमला के बागवानों का इससे हौसला बढ़ता।