फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gudiya Case: सूरज हत्याकांड के आरोपी पुलिस अधिकारी को अहम पद देने पर विवाद, सेवानिवृत्त डीआईजी ने भेजी चिट्ठी

Sun, 30 Jul 2023 11:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सेवानिवृत्त डीआईजी विनोद धवन ने आरोपी अधिकारी को महत्वपूर्ण पद से हटाने का आग्रह किया है ताकि मामले की जांच प्रभावित न हो।  युग हत्याकांड में भी विनोद धवन पर्यवेक्षण अधिकारी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
सेवानिवृत्त डीआईजी विनोद धवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुड़िया मामले में सूरज हत्याकांड से जुडे़ केस में आरोपी पुलिस अधिकारी को महकमे में अहम पद पर तैनाती देने पर विवाद हो गया है। सेवानिवृत्त डीआईजी विनोद धवन ने इसे लेकर डीजीपी संजय कुंडू को लंबी चिट्ठी भेजी है। धवन ने आरोपी अधिकारी को महत्वपूर्ण पद से हटाने का आग्रह किया है ताकि मामले की जांच प्रभावित न हो। युग हत्याकांड में भी विनोद धवन पर्यवेक्षण अधिकारी रह चुके हैं। विनोद धवन ने डीजीपी से आग्रह किया है कि आरोपी पुलिस अधिकारी मामले की जांच को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए उन्हें महत्वपूर्ण पद पर तैनाती नहीं दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


जांच प्रभावित करने के लिए यह अधिकारी पहले भी अधीनस्थ अधिकारियों पर दबाव बना चुके हैं, जिसकी शिकायत भी हो चुकी है। अब आरटीआई के जरिये मामले से जुड़े अधिकारियों को परेशान करने का प्रयास भी चल रहा है। गुड़िया मामले से पहले भी आरोपी पुलिस अधिकारी की कई अन्य मामलों में संदेहास्पद भूमिका रही है। उन्होंने डीजीपी से इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत करवाने का आग्रह किया है। हालांकि डीजीपी संजय कुंडू से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने इस विषय पर टिप्पणी नहीं की।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें