फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुफरीधार के लिए 90 लाख से बनेगी सड़क : विक्रमात्दिय

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

देवनगर-घणाहट्टी सड़क की एक करोड़ से होगी टारिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला ग्रामीण के कुफरीधार से शनोल तक सड़क बनेगी। इससे हजारों लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा के दौरे के दौरान इस सड़क का शिलान्यास किया।
यह सड़क दो किलोमीटर लंबी होगी। इसका मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माण होगा। इस पर करीब 90 लाख रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने 20 लाख रुपये जारी भी कर दिए हैं। मूलबरी देवनगर पंचायत में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण में इस योजना के तहत दो करोड़ 40 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। देवनगर से घणाहट्टी सड़क की टारिंग के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसका काम दिवाली के बाद शुरू होगा। उन्होंने कहा कि रूपनाला से थाची-बझोल सड़क करीब आठ करोड़ से अपग्रेड की जा रही है। मंत्री ने पांच लाख रुपये विधायक निधि से मूलबरी देवनगर पंचायत के विकासात्मक कार्यों के लिए देने की घोषणा की।
विज्ञापन

वीरभद्र ने 1500 करोड़ के करवाए काम
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में लगभग 1500 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य शिमला ग्रामीण क्षेत्र में करवाए।उन्होंने कहा कि जहां सड़कों पर पानी अधिक रहता है, वहां इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी। मंत्री ने 13 अक्तूबर को रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनता को आमंत्रित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन सरोज शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, प्रधान निमावती शर्मा, उपप्रधान प्यारे लाल शर्मा, पूर्व पीसीसी प्रदेश सचिव चंद्रशेखर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें