संतोषगढ़ में हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को अलग अंदाज में जागरूक किया। नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसाइटी, नोडल क्लब लुथड़े, विकास सभा सासन एवं पुलिस चौकी संतोषगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में चलाए गए अभियान के तहत बिना हेलमेट पहले लोगों को फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया और आगे से हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलवाई गई।
सड़क जागरूकता शिविर में हेलमेट पहने लोगों को चॉकलेट देकर उनकी हौसलाअफजाई की गई। नवज्योति के प्रधान नवीन कुमार ने कहा कि हर साल भारत में करीब 19000 लोग बिना हेलमेट के अपनी जिंदगी गंवा बैठते हैं। अगर लोग इसके प्रति जागरूक होंगे तो यह दर काफी हद तक नीचे आ सकती है।
इस अवसर पर पुलिस प्रसाशन की ओर से एचएएसआई विजय कुमार, अशोक कुमार, सतनाम सिंह, विजय कुमार, अशोक पाठक, प्यारे लाल, नोडल क्लब नेहरू युवा विकास सभा सासन के अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, नोडल क्लब लुथड़े के प्रधान भूषण कुमार, नवज्योति यूथ वेल्फेयर सोसायटी के संयोजक बलराम महेश, हनीश़, अमन लंबड़, निशा कुमारी, हिमांशु व अन्य लोग मौजूद रहे।