फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला क्लब से खेल परिसर मार्ग पर एक मार्च तक वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
डक्ट के निर्माण कार्य के चलते जिला प्रशासन ने लगाई रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में शिमला क्लब से इंदिरा गांधी खेल परिसर सड़क पर डक्ट के निर्माण कार्य के चलते एक मार्च तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने वीरवार को इसके निर्देश जारी किए हैं।
जिला प्रशासन के इन आदेशों के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यहां से नगर निगम, दमकल विभाग व एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को गुजरने की अनुमति थी। आपातकालीन वाहन भी यहां से नहीं गुजर पाएंगे। उन्हें भी अन्य वैकल्पिक मार्गाें से होकर घटनास्थल व अस्पताल तक जाना होगा। इसके साथ ही विधायक सदन मेट्रोपोल तक गाड़ी ले जाने वाले माननीय भी अपनी गाड़ी नहीं ले जा पाएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार छोटा शिमला से लेकर चौड़ा मैदान तक डक्ट का निर्माण कार्य चला हुआ है। अब इसका निर्माण कार्य शिमला क्लब व खेल परिसर के बीच शुरू होना है। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान किसी भी वाहन को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन नियमों के अनुरूप कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन ने डक्ट के निर्माण का कार्य कर रही एजेंसी को भी निर्देश दिए हैं कि डक्ट का निर्माण कार्य करते समय एजेंसी को पैदल चलने वाले लोगों खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा। लापरवाही बरतने पर एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त शिमला ने यह आदेश पूर्व में जारी आदेशों दिनांक 29 अक्तूबर 2025, 31 दिसंबर 2025 और 9 जनवरी 2026 की निरंतरता में जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें