फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: हमीरपुर के नादौन-धनेटा मार्ग पर बस और बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

Sat, 28 Jan 2023 08:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर)

सार

हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नादौन-धनेटा संपर्क मार्ग पर झलाण गांव में बस व बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
नादौन-धनेटा मार्ग पर बस और बाइक की टक्कर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नादौन-धनेटा संपर्क मार्ग पर झलाण गांव में बस व बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई है।  मृतकों की पहचान संजीव शर्मा पुत्र नानक चंद निवासी गांव किप्पल व प्रवासी युवक बद्रीनाथ के तौर पर हुई है। शनिवार देर शाम यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक संजीव कुमार अपनी बाइक पर बद्रीनाथ के साथ सवार होकर धनेटा की ओर से जा रहे थे जबकि एक निजी बस धनेटा की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


गांव के निकट बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे बद्रीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजीव कुमार को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक संजीव कुमार जल शक्ति विभाग में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह ड्यूटी पर था और किसी विभागीय कार्य के लिए जा रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक मासूम बेटा छोड़ गया है। जबकि बद्रीनाथ पत्नी छोड़ गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें