फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: किन्नौर के चौरा के पास गहरी खाई में गिरा टिपर, दो की मौत

Sun, 04 Jun 2023 03:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

किन्नौर जिले में चौरा के नजदीक टिपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में लोगों लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही भावानगर पुलिस, एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
किन्नौर में हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चौरा के नजदीक टिपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में लोगों लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही भावानगर पुलिस, एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात ज्यूरी की ओर से भावानगर जा रहा एक टिपर चौरा के निकट चील जंगल नामक स्थान से सीधे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टिपर चालक सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों के शवों को होम गार्ड, पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीडीपी सहित स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकला।

दोनों ही मृतक नेपाल मूल के बताए जा रहे हैं। एसडीएम विमला वर्मा ने मृतकों के आश्रितों को प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। मृतकों के शवों का नागरिक अस्पताल भावानगर में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। हादसा इतना भयानक था कि टिपर पूरी तरह चकनाचूर हो गई और  शव-विक्षत मिले। बचाव टीम ने बेहद ही खतरनाक ढांक से शवों को निकाला। प्रशासन की ओर से एसडीएम विमला वर्मा, तहसीलदार चंद्र मोहन ठाकुर, डीएसपी नरेश शर्मा, एसएचओ जगदीश ठाकुर हादसे की सूचना के बाद मौके पर पंहुच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें