फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कुल्लू में टैक्सी और बस की टक्कर में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

Thu, 08 Dec 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

गुरुवार सुबह 6:00 बजे पंजाब नंबर (पीबी-01 सी-9334) की टैक्सी और चंडीगढ़ की बस (सीएच-01जीए-9974) के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार और बस के परखचे उड़ गए। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन
कुल्लू में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के 16 मील में एक सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह 6:00 बजे पंजाब नंबर (पीबी-01 सी-9334) की टैक्सी और चंडीगढ़ की बस (सीएच-01जीए-9974) के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार और बस के परखचे उड़ गए। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।  हादसे में मनाली के समाहन तिब्बती कॉलोनी की रहने वाली निमा छुंगता (43) पत्नी रिजिंग नमज्ञाल, उनकी पुत्री छेरिंग डोलकर (6) के अलावा टैक्सी चालक हरप्रीत सिंह (32) पुत्र दलजीत सिंह गांव अकालगढ़ बुरजवाला, तहसील व जिला रूपनगर (पंजाब) की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, रिजिंग नमज्ञाल की बेटी तंजिन जुमकर (8) और बस चालक जगजीत सिंह (46) पुत्र सुखदेव सिंह गांव सहिजोमाजरा, तहसील समराला जिला लुधियाना (पंजाब) घायल हो गए। घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल मनाली में चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि टैक्सी मनाली से कुल्लू और बस मनाली की तरफ जा रही थी। इसी बीच 16 मील में टैक्सी और बस के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें