फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बिलासपुर के दधोल में अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, पांच लोग घायल

Sat, 03 Dec 2022 11:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर डंगार कस्बे के समीप एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच कार सवार लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
बिलासपुर में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल के घुमारवीं के दधोल में एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच कार सवार घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह 7:00 बजे के करीब शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर हुआ है। तीन घायलों का उपचार घुमारवीं अस्पताल में चल रहा है। जबकि दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। भराड़ी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह दधोल में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से सभी घायलों को घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग बरात में कुठेड़ा गए थे और सुबह वापस आ रहे थे। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें