फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निजी बस और कार की टक्कर में मां की मौत, बेटा घायल; दो घंटे कार में फंसा रहा घायल युवक, ऐसे निकाला

Thu, 05 Dec 2024 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।

सार

राज्य राजमार्ग धर्मशाला-नगरोटा पर मझेटली के एक निजी बस व कार में टक्कर हो गई। इसके बाद कार बस के नीचे आ गई। 
विज्ञापन
धर्मशाला-नगरोटा पर मझेटली के पास निजी बस व कार में टक्कर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के तहत आते मलां-चामुंडा मार्ग पर मझेटली में एक निजी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के करीब हुआ। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मलां-चामुंडा मार्ग पर मझेटली सड़क पर चंदन (34) अपनी कार को घर से बाहर निकाल रहे थे। सड़क के साथ ही घर होने के कारण युवक की माता बिंता रानी (60) गाड़ी को सड़क तक निकलवाने में इशारों से सहायता कर रही थी। इसी बीच चामुंडा की तरफ से आ रही निजी बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से महिला कार के नीचे फंस गई, जबकि निजी बस भी कार के ऊपर चढ़ गई। हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए और घायल महिला को नगरोटा अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जेसीबी को मौके पर बुलाकर बस को पलटा गया
वहीं, कार चला रहा युवक भी गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया। उसको कार से बाहर निकालना मुश्किल हो गया। इस दौरान मौके पर एकत्रित लोगों की युवक को बाहर निकालने की कोशिश बेकार साबित हो रही थी। ऐसे में दो जेसीबी को मौके पर बुलाकर बस को पलटा गया, जिसके बाद करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकालकर टांडा मेडिकल काॅलेज भेजा गया। इस दौरान बहुत देर तक मलां-चामुंडा सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। एसएचओ नगरोटा बगवां चमन लाल ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें