हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी भवारना खंड के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के नाै पद भरे जाएंगे। इनका साक्षात्कार 7 जनवरी 2025 को उपमंडलाधिकारी पालमपुर के कार्यालय में होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन राणा ने कहा कि इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी 7 जनवरी सुबह 11:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पद बल्लाह पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र लोअर बल्लाह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत अप्पर डाढ के आंगनबाड़ी अप्पर डाढ में कार्यकर्ता, पंचायत अरला के बल्ला में कार्यकर्ता जबकि पंचायत रमेहड़ के आंगनबाड़ी गदियाडा़ -1 में आंगनबाड़ी सहायिका, पंचायत थला के आंगनबाड़ी थला में सहायिका, पंचायत हंगलोह के प्दरा में सहायिका, पंचायत दरंग के दरंग-1 में सहायिका, एमसी पालमपुर वार्ड नंबर 3 के इंद्रपुर में सहायिका, कस्बा जुगेहड़ के कस्बा जमीर में सहायिका, पंचायत लमलेहड़ के अप्पर दत्तल में सहायिका, एमसी पालमपुर वार्ड नंबर 8 के रोडी में सहायिका, एमसी पालमपुर वार्ड नंबर 9 की अप्पर चौकी में सहायिका के पद भरे जाएंगे।