फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Mandi: नेरचौक में कार ने रौंदे तीन युवक, दो की मौत, एक गंभीर

Wed, 08 Nov 2023 09:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)

सार

 मंडी जिले के नेरचौक में देर रात कार ने तीन प्रवासी युवकों को रौंद दिया। दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन
तीन युवकों को कुचलने वाली कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नेरचौक में देर रात कार ने तीन प्रवासी युवकों को रौंद दिया। दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। देर रात कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और तीन युवकों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक हितेश कुमार निवासी भंगरोटू, तहसील बल्ह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों की पहचान शोएब पुत्र मोहम्मद रईस गांव सुभाष नगर और अरुण पुत्र मदन निवासी गांव मेरापुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवक इमरान भी मुजफ्फरनगर से तालुक रखता है। युवक यहां पर मेहनत मजदूरी करते थे। उधर, एएसपी मंडी अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें