फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर के सुकाबाग में सड़क हादसा, बाइक सवार चार युवक घायल

Fri, 03 May 2024 12:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल (मंडी)

सार

 मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत चौंतड़ा के सुकाबाग में गुरुवार देर रात एक बाइक हादसे में चार युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के सुकाबाग में सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत चौंतड़ा के सुकाबाग में गुरुवार देर रात एक बाइक हादसे में चार युवक घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही। गंभीर रूप से घायल युवकों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात को मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ऐहजू की तरफ से बाइक में सवार चार युवक आ रहे थे जो एक ही बाइक में सवार थे।

विज्ञापन


इस दौरान सुकाबाग के पास अचानक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चारों युवक सड़क पर गिर गए। सड़क में घायल चार युवकों को एक महिला ने देखा। इसके बाद 108 एंबुलेंस और घट्टा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। घायलों की पहचान अक्षय, सुनील, आकाश, अश्वनी सभी निवासी पस्सल के रूप में हुई हैं। घट्टा पुलिस चौकी प्रभारी संजीव जम्वाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें