फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव

Mon, 07 Feb 2022 06:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)

सार

किन्नौर जिले के वांगतू-काफनू संपर्क मार्ग पर रविवार देर रात भावावैली पठानकोट नाले में आल्टो कार (अप्लाइड फॉर) अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 
विज्ञापन
चार घंटे की मशक्कत के बाद खाई से निकाले शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के वांगतू-काफनू संपर्क मार्ग पर रविवार देर रात भावावैली पठानकोट नाले में आल्टो कार (अप्लाइड फॉर) अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।  दो मृतकों की पहचान नेपाली मूल के कुंदन उर्फ (लम्मू) (35) चालक, सुनील कुमार (21) के रूप में हुई है। तीसरे मृतक बाबूराम नेगी (32) गांव क्राबा, तहसील निचार, जिला किन्नौर के रहने वाले थे। पुलिस थाना भावानगर के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार पूरी तरह से जल गई है।

विज्ञापन


कार में सवार तीन में से दो लोगों के शव भी जले हुए मिले हैं। डीएसपी राजू की अगुवाई में 27 लोगों की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर करीब चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घटनास्थल पर ही मृतकों का पोस्टमार्टम किया। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। डीएसपी राजू ने कहा कि हादसे के कारणों की अभी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि कार ऊंचाई से सीधी गहरी खाई में जा गिरी, जिसकी वजह से आग लगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें