फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: घंडालवीं के पास अनियंत्रित होकर खेत में पहुंची एचआरटीसी बस, 10 यात्रियों को आईं चोटें

Sat, 28 Mar 2026 01:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बिलासपुर से धर्मशाला जा रही यह बस घंडालवीं के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में उतर गई।  गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
घंडालवीं के पास अनियंत्रित होकर खेत में गिरी एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार सुबह एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बिलासपुर से धर्मशाला जा रही यह बस घंडालवीं के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसा काफी भयावह था, लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, बस रोजाना सुबह 7:00 बजे बिलासपुर से धर्मशाला के लिए रवाना होती है। शनिवार को भी बस अपने निर्धारित रूट घुमारवीं, भराड़ी और लदरौर होते हुए आगे बढ़ रही थी। जैसे ही बस घंडालवीं के समीप पहुंची, चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया।

विज्ञापन


विज्ञापन

तेज रफ्तार के चलते बस सड़क किनारे बनी नाली को पार करते हुए खेतों में जा पहुंची। हादसे के समय बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस के अचानक अनियंत्रित होने और खेतों में पहुंचने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जोरदार झटके के कारण 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तुरंत दूसरी बस का प्रबंध किया गया, जिसके माध्यम से सभी यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। घटना के बाद प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन में तकनीकी खराबी से नियंत्रण हटना हादसे की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें