फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंतिम नवरात्र पर तारादेवी और कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में देवी के दरबारों में अंतिम चैत्र नवरात्र पर हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। शहर के कालीबाड़ी मंदिर में अंतिम नवरात्र पर भक्तों ने दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालिसा का पाठ किया। इस दौरान तारादेवी मंदिर में करीब दो हजार श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। वहीं कालीबाड़ी में हजार से पंद्रह सौ श्रद्धालुओं ने माथा टेका। शहर के मंदिरों में सुबह पहले मां सिद्धीदात्री की पूजा अर्चना की गई और इसके बाद माता को उनके प्रिय रंग बैंगनी या जामुनी वस्त्र भेंट किए गए। पूजा अर्चना के बाद मां की प्रतिमा को कमल के फूल, धूप, दीप अर्पित किए गए। कालीबाड़ी मंदिर में माता को हलवे का भोग लगाया गया और पूरी, काले चने तथा नारियल का प्रसाद चढ़ाया। मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों ने दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ कर माता से अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। इस दौरान तारादेवी और कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों को भंडारा भी परोसा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें