फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road accident HP: पंडोह के पास छह मील में ब्यास में गिरी कार, दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu, 22 Sep 2022 10:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर देर शाम पंडोह के छह मील के समीप कार (पीबी-35-एएच-3787) अनियंत्रित होकर ब्यास में लुढ़क गई। कार में तीन युवक सवार थे। 
विज्ञापन
पंडोह के पास छह मील में ब्यास में गिरी कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पंडोह के छह मील के पास गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों मृतक युवक पंजाब के अमृतसर तथा चंडीगढ़ के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल युवक गुरदासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। तीनों युवक मनाली घूमने के बाद अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर देर शाम पंडोह के छह मील के समीप कार (पीबी-35-एएच-3787) अनियंत्रित होकर ब्यास में लुढ़क गई। कार में तीन युवक सवार थे। इनमें से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल को गंभीर अवस्था में जोनल अस्पताल मंडी लाया गया है। मृतकों की शिनाख्त प्रतीक सबरबाल (29) निवासी चंडीगढ़, हरमोर सिंह संधू (28) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अनैतपुरा अमृतसर के रूप में हुई है। घायल युवक की शिनाख्त विधु शर्मा (27) पुत्र  कुलदीप राज गांव बैमाइल डाकघर तहसील एवं जिला गुरदासपुर पंजाब को जोनल अस्पताल रेफर किया गया है।  घटना की सूचना मिलते ही  स्थानीय पुलिस पहुंच मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी जिले के पंडोह में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें