फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: ऊना-धर्मशाला हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बुजुर्ग की मौत; तीन घायल

Fri, 04 Sep 2026 08:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ूही/ऊना।

सार

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
ऊना-धर्मशाला हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह दिलवां के समीप दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में 68 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद निवासी नकड़ोह तहसील अंब की मौत हो गई जबकि दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार में नकड़ोह निवासी गौरव जसवाल अपने पिता राजेंद्र प्रसाद को दवाई दिलाने के लिए ऊना जा रहे थे। इसी दौरान दिलवां के पास सामने से आ रही हरियाणा नंबर की कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। कार में सवार लोग हरियाणा के पहेवा से मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दिलवां के समीप कार चालक युवराज सिंह ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही ऑल्टो कार से जा टकराई। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में हरियाणा नंबर की कार के चालक युवराज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 पिता-पुत्री-पोता घायल
हादसे में कार सवार गौरव जसवाल, अन्वी जसवाल और आरव जसवाल घायल हुए हैं। मृतक राजेंद्र प्रसाद गौरव जसवाल के पिता थे जबकि अन्वी और आरव उनके पोते-पोती हैं। तीनों घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। वहीं, हरियाणा नंबर की कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद ऊना-धर्मशाला एनएच पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर होने से आवाजाही एक ही लेन से करनी पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें