फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: देहा-बलसन के टालीकुफर में सड़क हादसा, दादा-पोती की मौत, दो घायल

Thu, 25 Jan 2024 07:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)

सार

उपमंडल ठियोग के साथ लगते देहा-बलसन क्षेत्र के टालीकुफर में हुए सड़क हादसे में तीन साल की बच्ची समेत दादा की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के साथ लगते देहा-बलसन क्षेत्र के टालीकुफर में हुए सड़क हादसे में तीन साल की बच्ची समेत दादा की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब परिवार बच्ची का इलाज करवाकर घर लौट रहा था। हादसे में बच्ची के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टाली गांव के ओमप्रकाश की बेटी तीन साल की बेटी बीमार थी। उसका उपचार करवाने के लिए परिवार ठियोग गया था। यहां से लौटते समय दोपहर जब गाड़ी टाली गांव की ओर जा रहे थे तो इसी बीच करीब सवा दो बजे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में तीन साल की बच्ची और उसके दादा ओम प्रकाश (58) निवासी टाली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गाड़ी में सवार अजय (32) ऋतु (30) साल बुरी तरह से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं हादसे से क्षेत्र से क्षेत्र के लोग शोकाकुल हैं। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शवों का सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों को जुटाने में लगी हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें