फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-चंडीगढ़ हाइवे पर हादसा, दो सैलानियों की मौत, 5 घायल

Wed, 18 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
तंबू मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन ढांक से 30 फुट नीचे लुढ़क गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के परवाणू-शिमला एनएच पर दत्यार के तंबू मोड़ के पास मंगलवार तड़के सुबह हुए सड़क हादसे में दो सैलानियों की मौत हो गई है जबकि पांच घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। टवेरा वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे।
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। दो सैलानी परिवार मनाली से चंडीगढ़ वाया सुबाथू होकर आ रहे थे। तंबू मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन ढांक से  30 फुट नीचे लुढ़क गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।

सभी को ईएसआई अस्पताल लाया गया, जहां दो ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाले दो मित्र परिवार हिमाचल भ्रमण के लिए आए थे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे दोनों परिवार

दोनों परिवारों के 6 सदस्य सोमवार दोपहर 12 बजे मनाली से चंडीगढ़ के लिए चले थे। - फोटो : अमर उजाला
दोनों परिवारों के 6 सदस्य सोमवार दोपहर 12 बजे मनाली से चंडीगढ़ के लिए चले थे। मंगलवार सुबह वाया सुबाथु होते हुए सुबह लगभग 6 बजे जब वे दत्यार के नजदीक तंबू मोड़ पर पहुंचे तो अचानक इनकी टवेरा गाड़ी लगभग 30 फीट नीचे ढांक में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बचाव कार्य में जुट गई और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां चेकअप के बाद डाक्टरों ने श्रावणी चक्रवर्ती (31) पत्नी शांतनु चक्रवर्ती निवासी गौरी कैटर्रस हलुदबनी मेन रोड नियर हलुदबनी क्लब परसरूहड़ी जिला पूर्वी सीमभूम जमशेदपुर झारखंड और अभिषेक बैनर्जी (38) पुत्र चंडीदास बैनर्जी निवासी के/एफ/4 फ्लैट नंबर 120 धाटकिडी बिष्टुपुर जमशेदपुर झारखंड को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में सत्यम चक्रवर्ती (12), शांतनु चक्रवर्ती (43), मोनालिसा बैनर्जी (36), मृत्युंजय बैनर्जी (12) और जाखू शिमला के रहने वाले कैब ड्राईवर तरुण कुमार घायल हो गए हैं। सभी घायल मूलरूप से कोलकाता के रहने वाले हैं। सभी परवाणू अस्पताल में दाखिल हैं और इनकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

नांबीधार बस हादसे में एक और घायल युवक की मौत

नांबीधार के पास हुए बस हादसे में घायल एक युवक ने उपचार के दौरान आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया है। - फोटो : Demo pic
मंडी के उपमंडल करसोग के नांबीधार के पास हुए बस हादसे में घायल एक युवक ने उपचार के दौरान आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया है। हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है जबकि बस हादसे में 63 लोग घायल है।

इनका सिविल अस्पताल करसोग, आईजीएमसी और आनी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार रविवार को महोग में संपर्क सड़क का उद्घाटन करने के बाद नांबीधार की ओर जा रही परिवहन निगम की बस सड़क पर पलट गई थी।

47 सीटर बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बस सवार होकर लोग नांबीधार मेले के समापन समारोह में जा रहे थे। हादसे में घायल संतोष कुमार(21) निवासी गांव दोघरी डाकघर महोग की आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें