फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में आरकेएस कर्मचारियों ने टाली हड़ताल, मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से आश्वासन के बाद कर्मियों ने 21 दिन का दिया समय
नियमित पे स्केल न देने को लेकर भड़के थे कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) कर्मचारी आज से हड़ताल पर नहीं जाएंगे। फिलहाल इन कर्मचारियों ने 21 दिनों के लिए हड़ताल टाल दी है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने यह फैसला कर्मचारियों लिया है। आईजीएमसी के डाटा एंट्री ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष अरविंद पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद यह हड़ताल टाली गई है। हालांकि अगर उनकी समस्या का हल नहीं होता है तो कर्मचारियों के साथ बैठक कर फैसला लिया जाएगा।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में आरकेएस के तहत 53 कर्मचारी पिछले बारह सालों से भी अधिक समय से सेवाएं दे रहे हैं। आठ साल की अवधि पूरा होने के बाद करीब 38 से 39 कर्मचारियों को नियमित पे स्केल दिया जा रहा है। जबकि अन्य कर्मचारियों को यह नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे संबंधी प्रक्रिया पूरी है, लेकिन बेवजह उन्हें कार्य में कुछ उच्चाधिकारियों द्वारा रोड़ा डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों का कहना है कि महंगाई के दौर में उनका हक उन्हें मिलना चाहिए। बता दें कि डाटा एंट्री ऑपरेटर, डार्क रूम असिस्टेंट, नेटवर्किंग इंजीनियर, हार्डवेयर इंजीनियर व चतुर्थ श्रेणी समेत अन्य कर्मचारी अस्पताल में 24 घंटे सातों दिन सेवाएं देते हैं। चूंकि पर्ची, कैश काउंटर, ओपीडी में फार्म भरने के अलावा दफ्तराें में अधिकांश कर्मी सेवाएं देते हैं, तो ऐसे में इन कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण यहां पर सेवाएं अधिक बाधित होनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें